अनुसन्धान के प्रकार
शोध के प्रकारों का निर्धारण उनके कार्यों के आधार पर किया गया है। जैसे- मात्रात्मक अनुसंधान- मात्रात्मक अनुसंधान शोध का एक प्रकार है। यह एक रेखीय होता है। इसके अंतर्गत संख्यात्मक तथ्यों की संकल्पना की जाती है। इसमें निगमनात्मक तर्क पद्धति का प्रयोग किया जाता है।[२] गुणात्मक अनुसंधान- शोध के इस प्रकार में निर्णय के न केवल क्या, कहां, कब की छानबीन की जाती है, बल्कि क्यों और कैसे जैसे प्रश्नों की भी खोज की जाती है। विवरणात्मक अनुसंधान- इस प्रकार के शोध के अंतर्गत अध्ययन के समय जो परिस्थितियाँ हैं उनका उसी रूप में शोधार्थी द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाता है। इसमें तथ्यों का संकलन महत्वपूर्ण होता है। विश्लेषणात्मक अनुसंधान- विश्लेषणात्मक शोध (Analytical Research) – शोधकर्ता का चरों (variables) पर नियंत्रण होता है। शोधकर्ता पहले से उपलब्ध सूचनाओं व तथ्यों का अध्ययन करता है। इस प्रकार के अनुसंधान का परिचय देते हुए 'शोध प्रविधि' नामक पुस्तक में डॉ. विनयमोहन शर्मा लिखते हैं कि- "व्याख्यात्मक या वर्णनात्मक शोध में मानव-जीवन की सभी वर्तमान समस्याओं पर, चाहे वे साहित्य, समाज-विज्ञान या...