हिन्दी का सम्मान करो

 उत्तर से दक्षिण तक ,

आर्यो का उत्थान करो।। 

आओ मिलकर भाषा का सम्मान करो।।

आओ मिलकर भाषा का सम्मान करो।।


माना दक्षिण में,

लोक भाषा का तुम विकास करो ।।

माना उत्तर में,

तुम लोक भाषा का विकास करो ।।

परंतु भारत की एकता के खातिर

हिन्दी का सम्मान करो।।

हिन्दी का सम्मान करो।।


मत भूलो हिन्दी भाषा ,

दक्षिण के हिंद सागर की पहचान है ।

उत्तर में हिमालय का हिम स्नान है।।

उत्तर से पूरब ,

पश्चिम से दक्षिण तक जीने वालों

सत्य को स्वीकार करो।

हिन्दी का सम्मान करो।।

हिन्दी का सम्मान करो।।


माना अलग-अलग,

भिन्न हो प्राणी, जंगल में ।

जंगल ही पहचान है।।


माना  अलग-अलग ,

राज्य हो, इस भारत में।

भारत ही पहचान है।।

भारत ही स्वाभिमान है।।


सत्य स्वीकार करो,

भारत की एकता की खातिर ,

हिन्दी का सम्मान करो।।

हिन्दी का सम्मान करो।।



✍️

Pen Star Dev Babu 👑 ❣️ 




Comments

Popular posts from this blog

अनुसंधान पद्धति की परिभाषा

Pen Star Dev Babu ki Biography

Dev Babu ki shayri